सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी– मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को तहसील न्यायालय ढीमरखेड़ा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।लोक अदालत में न्यायाधीश पूर्वी तिवारी द्वारा लंबे समय से लंबित 42 प्रकरणों का आपसी समझौते के आधार पर सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। निराकृत मामलों में घरेलू हिंसा के 11, परिवाद के 9 तथा 22 आपराधिक श्रेणी के प्रकरण शामिल रहे।लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों ने आपसी सहमति और सौहार्द के साथ विवादों का समाधान किया, जिससे समय और धन दोनों की बचत हुई।इस अवसर पर न्यायाधीश तिवारी ने उपस्थित पक्षकारों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और विवाद रहित जीवन जीने की प्रेरणा दी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों को पौधे भी भेंट किए गए।
तहसील न्यायालय ढीमरखेड़ा में नेशनल लोक अदालत संपन्न, 42 प्रकरणों का हुआ आपसी समझौते से निराकरण
सम्बंधित ख़बरें
