Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनी“शराब माफियाओं पर कार्रवाई के दावे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और?”

“शराब माफियाओं पर कार्रवाई के दावे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और?”

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी— जिले में अवैध शराब कारोबार को जड़ से खत्म करने के दावे के बीच कटनी पुलिस ने “ऑपरेशन शिकंजा” चलाकर बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिलेभर में एक साथ दबिश देकर 105 शराब कारोबारियों पर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई में 356 लीटर अवैध देशी शराब, 58.5 लीटर अंग्रेजी शराब और 56 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त होने की बात कही गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 2 लाख 88 हजार 900 रुपये बताई गई।हालांकि इस कार्रवाई के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में लंबे समय से खुलेआम अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा था, लेकिन अब तक उस पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर शराब माफियाओं का इतना बड़ा नेटवर्क पुलिस और संबंधित विभागों की नजरों से कैसे बचा रहा।सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर की बस्तियों तक अवैध शराब की बिक्री लगातार जारी है। कई जगहों पर कच्ची शराब बनाने के अड्डों की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन कार्रवाई केवल छापामार स्तर तक सीमित दिखाई देती है। लोगों का आरोप है कि छोटे कारोबारियों पर कार्रवाई कर आंकड़े पेश किए जाते हैं, जबकि बड़े सप्लायर और असली नेटवर्क अब भी सक्रिय हैं।पुलिस ने दावा किया है कि जिलेभर में एक साथ रेड कर 105 प्रकरण दर्ज किए गए, लेकिन यह भी जांच का विषय है कि इन मामलों में कितने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई होगी और कितनों तक यह मामला केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगा।कटनी पुलिस ने नागरिकों से अवैध शराब की सूचना कंट्रोल रूम में देने की अपील की है और सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखने का भरोसा दिया है। वहीं अब जनता की नजर इस बात पर टिकी है कि “ऑपरेशन शिकंजा” वास्तव में शराब माफियाओं पर शिकंजा कस पाएगा या फिर यह कार्रवाई भी केवल कागजी अभियान बनकर रह जाएगी।

सौरभ श्रीवास्तव खबर डिजिटल संवाददाता कटनी मो. 9131308097

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट