P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीलापरवाही पर सख्त कलेक्टर: 3 अधिकारियों को नोटिस, अवैध रेत पर कार्रवाई...

लापरवाही पर सख्त कलेक्टर: 3 अधिकारियों को नोटिस, अवैध रेत पर कार्रवाई के निर्देश

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी

सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी और योजनाओं में सुस्ती पर नाराजगी

खबर डिजिटल कटनी, 06 अप्रैल–जिले में प्रशासनिक लापरवाही पर अब सख्ती शुरू हो गई है। शिकायतों और आवेदनों के निराकरण में देरी को लेकर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने तीन अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में रुचि नहीं लेने पर उपसंचालक खनिज और सहकारिता बैंक नोडल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।इसी प्रकार लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर स्लीमनाबाद तहसीलदार को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।बैठक में अवैध रेत खनन का मुद्दा प्रमुखता से उठा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि एसडीएम के नेतृत्व में अवैध रेत से जुड़ी सभी शिकायतों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।समीक्षा के दौरान कई विभागों की धीमी कार्यप्रणाली सामने आई। संबल योजना के अंतर्गत 13 हजार से अधिक आवेदन लंबित पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।इसके अलावा पीएम सोलर योजना, सीमांकन, बंटवारा, फार्मर आईडी और समग्र ई-केवाईसी जैसे कार्यों में भी अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं।स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग को भी सख्त निर्देश दिए गए। एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने और स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।कलेक्टर की इस सख्ती से यह स्पष्ट हो गया है कि अब लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय है। साथ ही अवैध रेत खनन जैसे मामलों पर भी प्रशासन का रुख कड़ा होता नजर आ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट