सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी– शहर के रेलवे स्टेशन से बुधवार सुबह एक बेहद संवेदनशील और विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है। कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 के ट्रैक पर एक अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।ट्रैक किनारे पोटली में मिला शवजानकारी के अनुसार, सुबह सफाई कार्य के दौरान कर्मचारियों की नजर ट्रैक किनारे पड़ी एक संदिग्ध पोटली पर गई। जब उसे खोलकर देखा गया, तो उसमें नवजात शिशु का शव मिला। इस दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।तुरंत पहुंची जीआरपी और मेडिकल टीमघटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने तत्काल जीआरपी और मेडिकल टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है।सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसजीआरपी थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल नवजात की पहचान नहीं हो सकी है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि उसे वहां कब और किसने छोड़ा।मानवता को झकझोरने वाली घटनाइस घटना ने एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।
कटनी रेलवे जंक्शन के रेलवे ट्रैक पर मिली नवजात की लाश, CCTV खंगाल रही पुलिस
सम्बंधित ख़बरें


