निवाड़ी/खबर डिजिटल/कपिल सिरवैया/ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की सहमति से निवाड़ी जिला कांग्रेस कमेटी की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। 31 सदस्यीय इस नई टीम में क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए अनुभवी नेताओं और युवा चेहरों के बीच दिलचस्प संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची के अनुसार, जिला अध्यक्ष , राजेश यादव जिला संगठन महासचिव संतोष शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रामपाल राय सहित संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकारिणी में 6 जिला उपाध्यक्ष, 10 जिला महासचिव और 10 जिला सचिवों की नियुक्ति की गई है।
यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश कर्मचारियों का बढ़ा 3% DA, आदेश जारी

कार्यकारिणी में घोषित दायित्व सह नाम
जिला उपाध्यक्ष कौशल किशोर सिरवैया ‘भज्जू’, विद्याधर यादव, दयाराम अहिरवार, उत्तम यादव, बलवीर कमरिया और अनूप बड़ोनिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
जिला महासचिव कृष्ण कुमार त्रिवेदी, राकेश यादव, रविकांत दांगी, महेश दागी, मुलायम घोष, जमुना केवट, नरेश कुशवाहा, नूर मोहम्मद, धीरेन्द्र खरे और सतीश सिंह घोष को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला सचिव लखन पटेल, राजेंद्र यादव, कुसुम अहिरवार, आनंद शर्मा, वीरेंद्र कुशवाहा, अजित ठाकुर, सौरभ दांगी, भूपेंद्र यादव, सुरेश पाल और प्रमोद राजपूत को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें – MP में पंचायत और निकाय चुनाव की सुगबुगाहट, भाजपा ने शुरू की तैयारियां

पार्टी ने अपनी बात जनता तक पहुँचाने के लिए को जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र पुजारी और डिजिटल मोर्चे को संभालने के लिए सौरभ अहिरवार को जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।
राजनीतिक मायने में इस कार्यकारिणी को आगामी चुनौतियों के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है। वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इस टीम में जमीनी कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है, जिससे जिले में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी। अनुभव और युवा शक्ति का यह संगम जिले की राजनीति में कांग्रेस को कितनी नई ऊर्जा दे पाता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
यह भी पढ़ें –मोहन-हेमंत का बड़ा प्लान, अब लगेगी विधायक-सांसदों की ड्यूटी
यह भी पढ़ें –भाजपा बीजा बनवा दे, हम हज को चले जाएंगे : बाबू जड़ेंल
यह भी पढ़ें –9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त..


