P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौरLpg Gas Cylinder Crisis : अब रविवार को भी होगी घरेलू गैस...

Lpg Gas Cylinder Crisis : अब रविवार को भी होगी घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी

Lpg Gas Cylinder Crisis :इंदौर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्थिति साफ करते हुए एक नया आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत रविवार, 15 मार्च 2026 को भी घरेलू गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी जारी रहेगी और सभी गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं की सेवा के लिए खुली रहेंगी।

रविवार को खुलेंगी गैस एजेंसियां

जिला प्रशासन के आदेश के बाद शहर की सभी गैस एजेंसियों को रविवार के दिन भी काम करने के लिए कहा गया है। यह फैसला उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सके और किसी भी प्रकार की गलत धारणा नहीं बने और जमाखोरी की स्थिति पैदा न हो के चलते लिया है।

प्रदेश में पर्याप्त गैस स्टॉक

इस बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे गैस की कमी की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी की आपूर्ति सामान्य है और राज्य में पर्याप्त स्टॉक है। तेल कंपनियां मांग के अनुसार गैस सिलेंडर की आपूर्ति कर रही हैं।

कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कोई गैस सिलेंडर देने में आनाकानी करता है या कालाबाजारी करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में उपभोक्ता संबंधित तेल कंपनियों की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

डिजिटल माध्यम से भी बुकिंग

उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। गैस सिलेंडर की बुकिंग अब व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल या मोबाइल ऐप के जरिए भी आसानी से की जा सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट