डिंडोरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ देश में सुरक्षा व्यवस्था बनाने वाली पुलिस और उनके पारिवारो की सेहत को ध्यान में रखते हुए डिंडोरी जिला पुलिस प्रशासन ने एक अनुकरणीय प्रयास किया है ।पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहिनी सिंह के कुशल मार्गदर्शन में 22 मार्च 2026 को पुलिस परिवार एवं सेवानिवृत सैन्य कर्मचारी के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
बीमारियों की जांच का बनेगा माध्यम
यह शिविर न केवल बीमारियों की जांच का माध्यम बनेगा बल्कि कठिन ड्यूटी के बीच अपने स्वास्थ्य और परिवार के स्वास्थ्य की अनदेखी करने वाले पुलिसकर्मियों और पूर्व सैनिकों के लिए एक संपूर्ण हेल्थ चेकअप होगा। इस सेवा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें परामर्श देने के लिए महाराष्ट्र के नागपुर शहर के विख्यात सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सक डॉक्टर शशिकांत रघुवंशी एमबीबीएस, एमएस, एफएमआईएस विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं डां. रघुवंशी, रघुवंशी हॉस्पिटल नागपुर से संबंध है। और वह स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ लेप्रोस्कोपिक सर्जन के रूप में भारत भर में विख्यात है।
पुलिस परिवारों को सुनहरा अवसर
महिला पुलिसकर्मियों और पुलिस परिवारों की महिलाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा। कि वह विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच कराकर परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह स्वास्थ्य शिविर एसपी ऑफिस के ठीक सामने स्थित कंट्रोल रूम परिसर डिंडोरी में लगाया जाएगा । शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग के तनावपूर्ण कार्य वातावरण के बीच उनके परिजनों और सेवानिवृत्ति सैनिक कर्मचारियों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। शिविर में व्यवस्थाओं को सुचारू बनायें रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को तीन दिन पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है।
पुलिस विभाग के सदस्यों से किया अनुरोध
पुलिस विभाग में सभी पात्र व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि वह दिए गए मोबाइल नंबर 9301591280 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण समय पर कर ले ।ताकि विशेषकों की सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाया जा सके। ऐसे आयोजनों से पुलिस और सैनिक परिवारों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। शिविर की तिथि 22 मार्च 2026 कंट्रोल रूम परिसर डिंडोरी रजिस्ट्रेशन की समय सीमा शिविर से कम से कम तीन दिन पहले और हेल्पलाइन नंबर 9301591280 पर संपर्क करें।


