Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीखुली डिक्की के साथ दौड़ी बस, जागरूक नागरिकों ने टलवाया बड़ा हादसा

खुली डिक्की के साथ दौड़ी बस, जागरूक नागरिकों ने टलवाया बड़ा हादसा

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— शहर के व्यस्ततम जगन्नाथ चौक पर शनिवार रात एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां “जय भवानी” ट्रेवल्स की बस खुली डिक्की के साथ सड़क पर दौड़ती नजर आई। बस की इस गंभीर अनदेखी से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से दुर्घटना टल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस के पीछे का लगेज कंपार्टमेंट खुला हुआ था और चालक व कंडक्टर को इसकी भनक तक नहीं थी। इसी दौरान चौक पर मौजूद नागरिकों ने खतरे को भांपते हुए बस रुकवाई और खुली डिक्की बंद कराई।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बस नहीं रोकी जाती तो पीछे चल रहे दोपहिया वाहन चालक या राहगीर हादसे का शिकार हो सकते थे। रात के समय कम विजिबिलिटी और ट्रैफिक के बीच यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी।घटना के बाद लोगों ने बस स्टाफ की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सवाल उठाए कि आखिर यात्रियों की सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ कब तक चलता रहेगा। नागरिकों ने परिवहन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि बस संचालकों और जिम्मेदार स्टाफ पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।शहर के बीचों-बीच हुई इस घटना ने यात्री सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट