P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीराहगीरी डे में गूंजेगा स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश, रविवार को फॉरेस्टर...

राहगीरी डे में गूंजेगा स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश, रविवार को फॉरेस्टर प्लेग्राउंड के सामने आयोजन

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— शहर में स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन द्वारा रविवार 26 अप्रैल को राहगीरी डे का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड स्थित फॉरेस्टर प्लेग्राउंड के सामने आयोजित होगा।नगर निगम की इस पहल के तहत निर्धारित मार्ग को वाहन मुक्त रखा जाएगा, जहां नागरिक योग, खेलकूद और फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे। कार्यक्रम में जुंबा, रस्सा खींच, पिट्टू, शतरंज, कैरम, स्केटिंग, म्यूजिकल चेयर सहित 25 से अधिक गतिविधियां आयोजित होंगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन आदेश जैन ने बताया कि राहगीरी डे केवल मनोरंजन नहीं बल्कि स्वच्छता जागरूकता का भी मंच बनेगा। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता शपथ और जनसंवाद के माध्यम से कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक के सीमित उपयोग और सार्वजनिक स्थलों की सफाई बनाए रखने का संदेश दिया जाएगा।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि पूर्व में हुए राहगीरी डे को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है और यह आयोजन जनभागीदारी बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। प्रशासन ने सभी आयु वर्ग के लोगों से इस आयोजन में शामिल होकर स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर शहर के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट