बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ पंख टी-20 विमेंस लीग 2025 के फाइनल मुकाबले में शनिवार 15 नवंबर को फाइनल मुकाबला एन.सी.ए. नागपुर और जबलपुर के बीच खेला गया। एन.सी.ए. नागपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 106 रन बनाए। जवाब में जबलपुर की टीम ने संयम और शानदार तकनीक का प्रदर्शन किया और लक्ष्य का पीछा मजबूती से शुरू किया। मैच के हर ओवर में उत्साह बढ़ता गया और दर्शकों की सांसें थमी रहीं। अंततः जबलपुर ने निर्धारित लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
ऋतु हेमंत खंडेलवाल ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंख संचालिका श्रीमती ऋतु हेमंत खंडेलवाल ने की। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और पंख का उद्देश्य उन्हें मंच, अवसर और सम्मान देकर समाज में उनके सशक्त योगदान को मजबूती देना है। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के पूर्व सैनिक, डॉक्टर, एडवोकेट, दवा व्यापारीगण, स्कूलों के प्रतिनिधि, साहित्यकार और प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त कोच डॉ. संजय भारद्वाज ने खिलाड़ियों को ज्ञान, अनुशासन और आत्मविश्वास का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता का मार्ग सिर्फ मेहनत, नियमित अभ्यास और समर्पण से होकर गुजरता है। बैतूल जैसे शहर में महिला क्रिकेट के लिए इतना भव्य आयोजन होना अपने आप में एक मिसाल है। ब्रह्मकुमारी मंजू दीदी ने खिलाड़ियों को मेडिटेशन अपनाने की प्रेरणा दी और बताया कि मन की स्थिरता ही प्रदर्शन की नींव है।
फाइनल की सबसे बड़ी चर्चा
इस फाइनल की सबसे बड़ी चर्चा स्टार परफ़ॉर्मर लतिका इनामदार की रही। यह वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने टूर्नामेंट में 22 गेंदों पर 78 रन और 31 गेंदों पर 48 रन बनाकर एन.सी.ए. नागपुर की रीढ़ साबित हुईं। दर्शकों को उम्मीद थी कि फाइनल में उनके लंबे छक्के देखने को मिलेंगे, लेकिन डब्ल्यूपीएल ट्रायल के कारण वे इस निर्णायक मैच में शामिल नहीं हो सकीं। आयोजन समिति पंख और जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दीं।
फाइनल मुकाबले में यह रहे अतिथि
आयोजन में जिला खेल अधिकारी धर्मेंद्र पवार, नगरपालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अनिल दीक्षित, प्राचार्य भारत भारती जितेन्द्र परसाई, विकास मिश्रा गंज मंडल अध्यक्ष, विक्रम वैध कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष, नितिन बारस्कर खेड़ी मंडल अध्यक्ष, आशीष पंवार मंडल महामंत्री, राजा सूर्यवंशी मंडल उपाध्यक्ष, लोकेश साहू मंडल उपाध्यक्ष, बाबा खड़िया युवा मोर्चा गंज मंडल अध्यक्ष, प्रमोद राठौर किसान मोर्चा जिला महामंत्री, रिंकू किलेदार, अनिल दिक्षित सचिव जिला क्रिकेट एसोसिएशन, राघवेंद्र सिंह किलेदार उपाध्यक्ष डीसीए, डॉक्टर नितिन देशमुख कार्यकारी अध्यक्ष डीसीए, ब्रह्मकुमारी संस्था के नंदकिशोर यादव, आर.के. मालवीय, संजय भारद्वाज उपस्थित रहे। मुख्य समारोह के बाद ब्रह्मकुमारी मंजू दीदी ने दोनों टीमों, कोचों और आयोजकों को भोजन प्रसाद कराकर स्मृति चिन्ह भेंट किए।


