झाबुआ,नावेद रजा/ खबर डिजिटल/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 सितंबर को पेटलावद स्थित सीएम राईज स्कुल ग्राउंड में आयोजित लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के सुचारू संचालन और बाहर से आने वाले वाहनों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की है।
पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी
राजपुरिया मार्ग से आने वाले वाहन – सब्जी मंडी पार्किंग, द संस्कार वैली स्कूल, मंडी गेट नीचे ग्राउंड व थाना परिसर पेटलावद में पार्किंग की जाएगी।
झाबुआ-मोहनकोट रोड से आने वाले वाहन – प्रोसेस अकैडमी स्कूल, सेंट मेरी स्कूल व ब्लॉक कॉलोनी पार्किंग में व्यवस्था रहेगी।
रतलाम-बदनावर से आने वाले वाहन – शासकीय कॉलेज ग्राउंड पेटलावद में पार्किंग होगी।
खवासा-बामनिया मार्ग से आने वाले वाहन – सुंदर गार्डन और कॉलेज ग्राउंड पेटलावद में पार्किंग होगी।
थांदला से आने वाले वाहन – खुशबू गार्डन व प्रेम सागर गार्डन में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
समारोह स्थल के पास – केवल वीआईपी पार्किंग रहेगी।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े किए जाएं, ताकि यातायात व्यवस्था बनी रहे और कार्यक्रम में आने-जाने में किसी को असुविधा न हो।



