भोपाल/खबर डिजिटल/ 11 सितंबर 2025/
लाड़ली बहना योजना 28वीं किश्त: मध्यप्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 28वीं किश्त 12 सितंबर को आएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पेटलावद से लाड़ली बहनों के खातों में कुल 1541 करोड़ से अधिक राशि बैंक खाते में भेजेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री 345 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों भूमिपूजन एवं लोकार्पण का करेंगे। यह कार्यक्रम झाबुआ जिले के पेटलावद में Ladli Bahna Yojana 28th installment date 12 सितंबर को किया जाएगा।
इन लोगों को भी मिलेगा योजना का लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी कनेक्शनधारी उपभोक्ता एवं गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना श्रेणी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाड़ली बहनों एवं विशेष पिछड़ी जनजाति की आर्थिक योजनान्तर्गत पंजीकृत 31 लाख से अधिक बहनों के खातों में 450 रूपये गैस रिफिल Ladli Bahna 450 gas subsidy की 48 करोड़ से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण भी करेंगे।
यह भी पढ़ें – नवागत आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना ने संभाला कार्यभार – Khabar Digital
345.34 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य स्तरीय कार्यक्रम में झाबुआ जिले के 345.34 करोड़ रूपये लागत के 72 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें विभिन्न विभागों के 194.56 करोड़ रूपये के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 150.78 करोड़ रूपये लागत के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
दिव्यांगजनों को कस्टमाईज्ड व्हीकल प्रदान करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम के दौरान बीपीएल परिवार के 11 दिव्यांग हितग्राहियों को चार पहिया पेट्रोल चलित मोटर साईकिल का वितरण भी करेंगे।
यह भी पढ़ें – नई GST में किसानों को कितना फायदा हुआ? टैक्टर खरीदने पर कितनी छूट मिलेगी, देखें पूरा रेट कार्ड – Khabar Digital
“झाबुआ के संजीवक” पुस्तक का विमोचन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला प्रशासन द्वारा तैयार जनजातीय आयुर्वेदिक परंपरा एवं चिकित्सा ज्ञान पर केंद्रित पुस्तक “झाबुआ के संजीवक” का विमोचन करेंगे। जिले में जड़ी बूटियों से उपचार का समृद्ध ज्ञान जनजातीय वर्ग में सदियों से विद्यमान है। जनजातीय संस्कृति एवं परंपरा के समृद्ध ज्ञान को विलुप्त होने से बचाने के लिए “डुंगर बाबा नी जड़ी बूटियों नु जोवनार” की जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन कर दस्तावेजीकरण कर पुस्तक के रूप में संकलित किया गया है।


