खबर डिजिटल. अंकित झारिया. उमरियापान:- दादी की समझाइश से नाराज नाती ने उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना उमरियापान थाना क्षेत्र के परसवारा गांव की है।पुलिस ने आरोपी नाती के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि उमरियापान थाना क्षेत्र के परसवारा निवासी इमरती बाई पटेल (80)बुजुर्ग अवस्था में घर पर ही रहती थीं। मंगलवार सुबह करीब 11बजे अपने नाती दीपक पिता नत्थू पटेल (32) को घर के कामों में हाथ बंटाने और जिम्मेदारियां निभाने की समझाइश दी। दादी की यह बातें दीपक को नागवार गुजरीं और गुस्से में उसने घर में रखे लकड़ी के डंडे से उन पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही उमरियापान पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम करवाया।बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस ने आरोपी नाती के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दिया है।
दादी की बातों से नाराज नाती ने डंडे से कर दी हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी,उमरियापान थाना क्षेत्र के परसवारा गांव की दर्दनाक घटना, हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में जुटी पुलिस
परसवारा में दादी की हत्या: समझाइश से नाराज नाती ने डंडे से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें


