भोपाल/खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 19 नवंबर को छतरपुर, सतना और पन्ना जिलों के दौरे पर रहेंगे। विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के लिए वे तीनों जिलों में कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
छतरपुर जिला में कार्यक्रम
मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह 10:35 बजे – भोपाल से ग्राम नादिया बैहर, विधानसभा क्षेत्र राजनगर, जिला छतरपुर के लिए प्रस्थान
दोपहर 12:00 बजे – होटल राजगढ़ पैलेस, छतरपुर में आगमन
स्थानीय कार्यक्रम – होटल राजगढ़ पैलेस का लोकार्पण
सतना जिला में कार्यक्रम
दोपहर 12:50 बजे – नादिया बैहर से नागौद (जिला सतना) के लिए प्रस्थान
दोपहर 1:15 बजे – नागौद, विधानसभा क्षेत्र नागौद में स्थानीय कार्यक्रम
पन्ना जिला कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दोपहर 2:50 बजे – नागौद से शाहनगर (विधानसभा पवई) जिला पन्ना के लिए प्रस्थान
दोपहर 3:15 बजे – शाहनगर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन कार्यक्रम


