अलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/ जिला मुख्यालय अलीराजपुर दीपोत्सव की तैयारी में जुट गया है। व्यापारी वर्ग के साथ-साथ यातायात पुलिस द्वारा भी तैयारी कर ली गई है। इस दीपोत्सव पर्व पर व्यापारिक संगठनों और यातायात पुलिस की बैठक में तय हुए सुझावों पर काम किया जा रहा है, ताकि त्यौहार पर बाजार में भीड़ के उमड़ने पर किसी भी तरह की अव्यवस्था ना फैले। साथ ही अन्य सुविधाओं की तरफ भी ध्यान दिया जा रहा है।
यातायात पुलिस ने बनाया ट्रैफिक प्लान
दीपोत्सव पर बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा अलीराजपुर शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों में प्रवेश व निकासी वालों मार्गों पर आज से ही स्टॉपर लगा दिया गया। साथ ही चालान संबंधी कार्रवाई शुरु कर दी है –
- धनतेरस से दिपावली तक मुख्य बाजार को जोडने वाले समस्त मार्गो पर स्टॉपर लगाकर बेरिकेटिंग की गई है ।
- धनतेरस से दिपावली तक प्रातः 10 बजे से रात्री 10.00 बजे तक आपातकालिन वाहनों को छोडकर समस्त प्रकार के चार पहिया व तीन पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा ।
- दीपावली के दिन रामदेव मंदिर से बस स्टैण्ड व सिनेमा चौराहा से हाट -गली तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा ओर उक्त क्षैत्र को नो व्हीकल जोन बनाया जावेगा ।
- रामदेव मंदिर से बस स्टैण्ड ओर सिनेमा चौराहा से हाट-गली तक मुख्य मार्ग में खड़े रहने वाले निजी वाहनों को भी धनतेरस से दिपावली तक बाहर किया जाएगा ।
- मुख्य बाजार में हाथ-ठेलो से घुमकर व्यापार करने वालो को निश्चित स्थान मुहैया कराया जावेगा ।
- धनतेरस से दिपावली तक मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिये रामदेव मंदिर,पोस्ट ऑफिस,नीम चौक,बस स्टैण्ड,सिनेमा चौराहा और दाहोद नाका पर विशेष पाईन्ट लगाकर
- यातायात जवान खडे किये जावेंगे ओर उक्त जवानों की मानीटरिंग के लिये यातायात अधिकारियों की स्पेशल टीम भी लगातार पेट्रोलिंग करती रहेगी । यातायात पुलिस अलीराजपुर आगामी
- दीपोत्सव में दौरान आमजनों को बेहतर यातायात व्यवस्था देने के लिये कटीबद्ध है।


