Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीजनसंपर्क विभाग की पहल --कलेक्टर को सौंपी गई योजनाओं की संकलन पुस्तिका

जनसंपर्क विभाग की पहल –कलेक्टर को सौंपी गई योजनाओं की संकलन पुस्तिका

सब हेड —

सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनी पुस्तिका

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी, 21 अप्रैल— जिले में आम लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी तरीके से पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। मंगलवार को जिला जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्टर आशीष तिवारी को ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका और ‘मध्यप्रदेश संदेश’ का नवीन अंक भेंट किया।इस अवसर पर कलेक्टर आशीष तिवारी ने ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका में संकलित विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रकाशन आम नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।गौरतलब है कि ‘नई राहें नये अवसर’ और ‘मध्यप्रदेश संदेश’ राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित किए जाते हैं। इन प्रकाशनों का उद्देश्य आमजन को शासकीय योजनाओं, लाभों और कार्यक्रमों की विस्तृत एवं सरल जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट