खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी— जिला अस्पताल में 27 अगस्त की रात ऑपरेशन के बाद पिंकी चौधरी ने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई। बच्ची का शव लेकर परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और दो महीने पुरानी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के आरोप लगाए।परिजनों का आरोप है कि 27 जून को बड़खेरा में पानी भरने के विवाद को लेकर गर्भवती पिंकी चौधरी के साथ रेखा चौधरी और उसके पति संतोष चौधरी ने मारपीट की थी। आरोप है कि मारपीट के दौरान पिंकी के पेट में भी चोट पहुंची थी। परिजनों के मुताबिक घटना की शिकायत बिलहरी चौकी में दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।अब नवजात की मौत के बाद परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि बच्ची की मौत का जून की घटना से चिकित्सकीय संबंध है या नहीं, यह जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
गर्भवती से मारपीट का आरोप, नवजात की मौत के बाद एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन
सम्बंधित ख़बरें
