Bhopal Protest : मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती को लेकर एक बार फिर अभ्यर्थियों का आक्रोश सामने आया है। राजधानी भोपाल के अंबेडकर पार्क में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
चौथी बार सड़क पर अभ्यर्थी
अभ्यर्थियों का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर पहले भी तीन बार प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। जिसके चलते उन्होंने चौथी बार भोपाल में हल्लाबोल किया गया।
पदों पर भर्ती की मांग
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि प्रदेश में खाली पड़े करीब एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। लगभग 50 हजार चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उनमें असंतोष बढ़ता जा रहा है।
प्रदेश में इतने पद खाली
मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में कुल 2 लाख 89 हजार शिक्षक पद स्वीकृत हैं। इनमें से वर्तमान में केवल 1 लाख 74 हजार 419 शिक्षक ही कार्यरत हैं, जबकि करीब 1 लाख 15 हजार 678 पद वर्ग-2 और वर्ग-3 में खाली हैं।
स्कूलों में शिक्षकों की कमी
आपको बता दें कि प्रदेश के 1968 स्कूल ऐसे हैं जहां केवल एक ही शिक्षक के भरोसे पढ़ाई चल रही है। वहीं करीब 46 हजार स्कूलों में सिर्फ दो शिक्षक पदस्थ हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।


