P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर, 25 घायल

कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर, 25 घायल

तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे यात्री

रायसेन/नसीम अली/खबर डिजिटल/ रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में सुल्तानगंज–बेगमगंज रोड पर स्थित इंडियन गैस एजेंसी के सामने शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम मोदकपुर से करीब 40 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर सागर जिले के बंडा के समीप स्थित नोनिया गांव के एक चमत्कारी कुएं के दर्शन करने जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि लोगों से भरी ट्रॉली मौके पर ही पलट गई।

25 घायल, 7 गंभीर
हादसे में ट्रॉली में सवार 25 लोग घायल हो गए, जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं कार में चार लोग बैठे थे, जो प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शराब के नशे में थे। टक्कर के बाद कार में सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक गंभीर घायल व्यक्ति गेंदालाल अहिरवार जो गैरतगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंगपुर को प्राथमिक उपचार के बाद सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

सड़क पर मची अफरा-तफरी
घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सुल्तानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से 25 लोगों को सागर रेफर कर दिया गया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट