सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी – थाना कोतवाली का कुख्यात सजायाफ्ता आरोपी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पिता बहाव अली उम्र 31 वर्ष निवासी लाल पहाड़ी जो वर्तमान में न्यायालय से जमानत पर था, जमानत के बाद पुनः आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाया गया।जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर 2025 को आरोपी हसन अली ने अपने साथी फैज अहमद उर्फ जानू पिता मंजूर अहमद (उम्र 22 वर्ष, निवासी बरगंवा) के साथ मिलकर प्रार्थी मोहम्मद आफताब निवासी ईश्वरीपुरा वार्ड, मिशन चौक से अवैध वसूली की मांग की।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रंगनाथ नगर में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरुण पाल सिंह ने प्रकरण वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया।पुलिस अधीक्षक अभिनय कुमार विश्वकर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिर्फ 24 घंटे में दोनों आरोपियों को बंधवा टोला, धाऊ चक्की क्षेत्र से गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।कटनी पुलिस ने सख्त संदेश दिया है — “किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, भय या दबाव की कार्रवाई करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।” उल्लेखनीय भूमिका:थाना प्रभारी – उ.नि. अरुण पाल सिंहसउनि. – सतीश जाटवप्रधान आरक्षक – पवन पाठक, अजय तिवारी, रामनरेश शुक्लाआरक्षक – वीरेंद्र, रोहित
हत्या के आरोप में सजायाफ्ता कुख्यात हसन अली उर्फ छोटा बाबर और साथी फैज अहमद को अवैध वसूली करते रंगनाथ नगर पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें


