P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरानी दुर्गावती जयंती: वीरांगना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को किया...

रानी दुर्गावती जयंती: वीरांगना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को किया याद..रानी दुर्गावती की जयंती पर पाली-कचनारी स्थित वीरासन माता मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ सामाजिक एवं सांस्कृतिक समारोह

पाली-कचनारी में रानी दुर्गावती जयंती पर हुआ भव्य सामाजिक-सांस्कृतिक समारोह

खबर डिजिटल. अंकित झारिया. उमरियापान:- वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के उपलक्ष्य में ढीमरखेड़ा विकासखंड के पाली-कचनारी स्थित वीरासन माता मंदिर प्रांगण में आदिवासी समुदाय की ओर से भव्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीरासन माता के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत सदस्य अजय गौंटिया, जनपद अध्यक्ष लालकमल बंशल, ओबीसी महासभा अध्यक्ष राकेश लोधी सहित क्षेत्र के कई आदिवासी नेताओं, समाजसेवियों एवं अतिथियों ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को स्मरण किया। इस अवसर पर रूढ़ीप्रथा पारंपरिक ग्राम सभा स्थायी समितियों सहित समस्त आदिवासी संगठनों के वक्ताओं ने रानी दुर्गावती की जीवनी, पराक्रम, नेतृत्व क्षमता, मातृभूमि के प्रति समर्पण और बलिदान की गाथा को याद किया। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती आदिवासी समाज की गौरवशाली विरासत और वीरता की प्रतीक रही हैं। वक्ताओं ने समाज के विकास और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। जिला मुक्कदम गणेश सिंह पेन्द्रों, जगदीश सिंह कुंजाम, समाज सेविका मंगला ताई सहित कई आदिवासी वक्ताओं ने रानी दुर्गावती के जीवन और वीरता से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को साझा किया और समाज के उत्थान एवं शिक्षा के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने पूरे परिसर को उत्साह और श्रद्धा से भर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद उपस्थित जनों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आसपास के गांवों और क्षेत्र से हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साह, श्रद्धा और सांस्कृतिक समरसता का अद्भुत वातावरण रहा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट