P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Police Transfer: एसपी ने थोक में किये तबादले,कई थाना और चौकी...

MP Police Transfer: एसपी ने थोक में किये तबादले,कई थाना और चौकी प्रभारी बदले..जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए एसपी ने दिखाई सख्ती,टीआई, एसआई से लेकर एएसआई,प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का भी तबादला

MP Police Transfer: कटनी एसपी ने थोक में किए तबादले, बदले थाना-चौकी प्रभारी

खबर डिजिटल.कटनी.अंकित झारिया :- जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था और लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों- कर्मचारियों पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने सोमवार रात थोक के भाव में जिले के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी व निचले स्टॉफ की सर्जरी की है।
MP Police Transfer एसपी ने यह कदम जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम और बिगड़ती कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उठाया। उन्होंने साफ संदेश दिया कि पद पर जमे रहकर ढिलाई बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।एसपी ने जारी आदेश में कोतवाली टीआई डीएसपी अजय सिंह को लाइन भेजा,राखी पांडेय निरीक्षक को लाइन से टीआई कोतवाली, उप निरीक्षक अरुणपाल सिंह कोतवाली को रंगनाथ नगर की जिम्मेदारी सौंपी। उप निरीक्षक रूपेंद्र सिंह सायबर सेल से एनकेजे थाना प्रभारी बने वहीं उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय को लाइन से चौकी प्रभारी बस स्टैंड, उप निरीक्षक राजेश दुबे थाना रंगनाथ नगर से चौकी प्रभारी झिंझरी, उप निरीक्षक अनिल यादव थाना प्रभारी एनकेजे से स्लीमनाबाद रवाना किया। उप निरीक्षक नेहा मौर्य चौकी प्रभारी निवार से कोतवाली में पदस्थ जबकि उप निरीक्षक नवीन नामदेव थाना प्रभारी रंगनाथ नगर से माधवनगर, उप निरीक्षक प्रियंका राजपूत चौकी प्रभारी झिंझरी से लाइन, उप निरीक्षक प्रियंका सिंह चंदेल थाना प्रभारी बाकल को कुठला भेजा। उपनिरीक्षक रश्मि सोनकर को बाकल थाने की कमान सौंपी गई है।

एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने टीआई, एसआई के साथ एएसआई और प्रधान आरक्षक व आरक्षक भी इधर से उधर किए हैं।सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा को स्लीमनाबाद थाने से स्थानांतरित करते हुए चौकी प्रभारी निवार बनाया गया है। इसके साथ ही सहायक उप निरीक्षक जयचंद ऊईके को ढीमरखेड़ा से रीठी थाने, सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी को लाइन से ढीमरखेड़ा थाने, प्रधान आरक्षक अजय पाठक को बरही से बहोरीबंद थाने, आरक्षक घनश्याम निषाद को लाइन से थाना रीठी, आरक्षक अतुल श्रीवास्तव को बहोरीबंद थाने से बरही थाने भेजा गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट