P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशचाकघाट नगर परिषद पर उठे सवाल: स्वच्छता बदहाल, हाईवे पर अवैध वसूली...

चाकघाट नगर परिषद पर उठे सवाल: स्वच्छता बदहाल, हाईवे पर अवैध वसूली से नाराज़गी

चाकघाट नगर परिषद की लचर स्वच्छता और हाईवे पर अवैध वसूली को लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों ने नाराज़गी जताई, कार्रवाई की मांग

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल। त्योंथर तहसील अंतर्गत चाकघाट नगर परिषद चाकघाट की व्यवस्थाओं पर लगातार ग्रहण लगता जा रहा है। एक ओर शहर की स्वच्छता व्यवस्था बदहाल है, वहीं दूसरी ओर नेशनल हाईवे पर अवैध वसूली खुलेआम जारी है। आमजन की समस्याओं पर लंबे समय से परिषद प्रशासन की चुप्पी लोगों में नाराज़गी बढ़ा रही है।

अब स्थिति यह हो गई है कि विपक्ष ही नहीं बल्कि सत्ता पक्ष से जुड़े नेता भी नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे हैं।

स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही

– गली–मोहल्लों में कचरे के ढेर

– नालियों की सफाई न होने से बीमारियों का खतरा

– सफाई कर्मियों की अनियमितता पर लोगों का गुस्सा

हाईवे पर अवैध वसूली

स्थानीय लोगों का कहना है कि चाकघाट से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर अवैध वसूली का खेल खुलेआम चल रहा है। इससे न केवल ट्रक व वाहन चालक परेशान हैं बल्कि नगर की छवि पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

नेताओं की नाराज़गी

कांग्रेस नेता धर्मेश शुक्ला ने कहा—“स्वच्छ भारत मिशन पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं लेकिन नगर का हाल बदतर है। वहीं हाईवे पर अवैध वसूली प्रशासन की नाकामी उजागर करती है। बस स्टैंड के नाम पर वसूली की जा रही है लेकिन हालात ये है कि बस स्टैंड तो यहां है ही नहीं वहीं ये पूरा खेल स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन के मिली भगत से चल रहा है हालात नहीं सुधरे तो हमें सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा।”

विपक्षी नेताओं ने भी परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

चाकघाट नगर परिषद की लगातार उजागर होती अव्यवस्थाओं ने नगर की छवि पर ग्रहण लगा दिया है। सवाल यह है कि जब विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों ही आवाज़ उठा रहे हैं तो क्या प्रशासन अब भी आंख मूंदे बैठेगा?

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट