P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Weather Update: थमा बारिश का दौर, भोपाल सहित 30 जिलों में...

MP Weather Update: थमा बारिश का दौर, भोपाल सहित 30 जिलों में बारिश का कोटा पूरा

मध्यप्रदेश में इस समय बारिश का दौर थमा

भोपाल/खबर डिजिटल। मध्यप्रदेश में फिलहाल बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस समय कोई भी स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव नहीं है, इसलिए अगले 3 से 4 दिन तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि लोकल सिस्टम के कारण कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बौछारें देखने को मिल सकती हैं।

राजधानी भोपाल में सोमवार की सुबह आसमान साफ रहा। सुबह धूप के साथ मौसम खुल गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ मौसम साफ रहेगा।

भोपाल सहित प्रदेश के 30 जिलों में इस सीजन का बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर के मध्य तक प्रदेश के कई हिस्सों में केवल हल्की बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट