P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीयातायात सुरक्षा को लेकर शासकीय महाविद्यालय बड़वारा में जागरूकता कार्यक्रम

यातायात सुरक्षा को लेकर शासकीय महाविद्यालय बड़वारा में जागरूकता कार्यक्रम

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शासकीय महाविद्यालय बड़वारा में यातायात सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, थाना प्रभारी बड़वारा के.के. पटेल, महाविद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय आईएसआई मार्क हेलमेट पहनने की अनिवार्यता बताते हुए “हेलमेट नहीं तो वाहन नहीं” नियम का पालन करने की अपील की।कार्यक्रम में राहगीर योजना (Good Samaritan Scheme) की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले राहगीर को शासन द्वारा 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति से पुलिस पूछताछ नहीं करती, जिससे लोग निसंकोच मदद के लिए आगे आएं।इसके अलावा पीएम श्री योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए “गोल्डन आवर” के भीतर 1.5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि यह सुविधा शासकीय एवं चिन्हित निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत उपलब्ध है।महाविद्यालय प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा परिवार और समाज में भी लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को सुरक्षित जीवनशैली अपनाने और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संकल्प दिलाया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट