MP Transfers List: मध्य प्रदेश में तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगने की अंतिम तारीख 15 जून से ठीक पहले मंत्रालयों में फाइलों के निपटारे की रफ्तार दोगुनी हो गई है। इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने एक बड़ी तबादला सूची जारी की है। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत 72 अधिकारियों और इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से इधर से उधर किया गया है। थोक बंद ट्रांसफर लिस्ट के सामने आते ही निर्माण विभाग के गलियारों में भारी हलचल मच गई है। सरकार ने इस सूची के माध्यम से कई बड़े जिलों के प्रभारियों को बदलते हुए नए चेहरों को मैदानी कमान सौंपी है।
तबादलों की पूरी सूची










