Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीगंगा दशमी पर रूपनाथ धाम में श्रमदान, राज्य मंत्री श्री लोधी ने...

गंगा दशमी पर रूपनाथ धाम में श्रमदान, राज्य मंत्री श्री लोधी ने दिया जल संरक्षण का संदेश

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी, 25 मई-को जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशमी पर्व पर विकासखंड बहोरीबंद स्थित प्रसिद्ध रूपनाथ धाम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने रूपनाथ धाम कुंड की साफ-सफाई कर श्रमदान किया तथा जल संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, सहायक कलेक्टर श्री श्लोक वाईकर एवं एसडीएम बहोरीबंद श्री प्रदीप कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर शुरू हुआ “जल गंगा संवर्धन अभियान” जल संरक्षण की दिशा में जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बन रहा है। उन्होंने कहा कि रूपनाथ धाम के पवित्र एवं पौराणिक कुंडों की साफ-सफाई से स्वच्छ जल का संरक्षण संभव होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित रखा जा सकेगा।उन्होंने कहा कि जल संरचनाओं का संरक्षण एवं पुनर्जीवन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। तेजी से गिरते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने नागरिकों से अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना सहित गरीब कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कहा कि भारतीय परंपरा में जल स्रोतों की पूजा और संरक्षण दोनों का विशेष महत्व रहा है। उन्होंने लोगों से जल संरचनाओं के संवर्धन एवं मरम्मत के लिए श्रमदान करने की अपील की।जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों की जानकारी देते हुए अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की।कृतज्ञता का पर्व है गंगा दशहरागंगा दशहरा ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व है। यह पर्व गंगा नदी के पृथ्वी पर अवतरण की स्मृति में मनाया जाता है। इसे जल के प्रति कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक माना जाता है। इसी भावना के साथ जल संरक्षण को राष्ट्रीय जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है।कार्यक्रम से पूर्व राज्य मंत्री श्री लोधी ने भगवान रूपनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना भी की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट