P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशदमोह: चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान,...

दमोह: चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, पुलिस ने शुरू की जांच

जलहरी गांव के पास ट्रक में अचानक लगी आग

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ जिले के जबेरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर जलहरी गांव के समीप एक कबाड़ से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक चालक ने आग देखते ही तुरंत वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना को देखकर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और पाइप लाइन की मदद से ट्रक में लगी आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से ट्रक में भरा सामान नीचे गिरवाकर आग पर नियंत्रण पाया। बताया जा रहा है कि यह ट्रक छत्तीसगढ़ से दिल्ली जा रहा था।

कबाड़ की होगी जांच

ट्रक में रखे कबाड़ और बिजली के तारों को देखकर पुलिस ने यह आशंका जताई है कि कहीं यह चोरी का कबाड़ तो नहीं है। इस पर पुलिस जांच भी कर रही है। जबेरा थाना प्रभारी विकास चौहान ने बताया कि ट्रक मालिक को सूचना देकर बुलाया गया है और कबाड़ के संबंध में जानकारी ली जा रही है। मामले की पूरी जांच जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट