P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालOBC आरक्षण पर मैदान में समाजवादी पार्टी, सीएम डॉ. मोहन यादव से...

OBC आरक्षण पर मैदान में समाजवादी पार्टी, सीएम डॉ. मोहन यादव से की मांग

समाजवादी पार्टी ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से पूछा सवाल

भोपाल/परवेज खान/खबर डिजिटल/ समाजवादी पार्टी ओबीसी आरक्षण को लेकर मैदान में नजर आ रही है, जिसको लेकर मध्य प्रदेश सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि
मध्य प्रदेश में ओबीसी समाज की आबादी 52 प्रतिशत से अधिक है, लेकिन उन्हें आज भी उनकी जनसंख्या के अनुपात में अधिकार और प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। समाजवादी पार्टी स्पष्ट रूप से यह मांग करती है कि ओबीसी वर्ग को उनकी आबादी के अनुसार आरक्षण दिया जाए, और इसे भारतीय संविधान की नौवीं अनुसूची (Schedule 9) में शामिल किया जाए ताकि किसी भी न्यायिक या राजनीतिक दबाव में यह अधिकार कभी समाप्त न किया जा सके।

सीएम डॉ. मोहन यादव से की मांग
सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने सीएम डॉ. मोहन यादव को उस बयान की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘हम डंके की चोट पर आरक्षण देंगे।’ साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के बयान का जिक्र किया कि वो कहते हैं कि ‘हम जातियों में नहीं मानते।’ इसीलिये अब बीजेपी सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर सरकार चाहती क्या है?

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से मांगी राय
समाजवादी पार्टी यह जानना चाहती है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा, वी.डी. शर्मा, और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह इस मुद्दे पर क्या रुख रखते हैं। क्या वे ओबीसी को उनकी आबादी के अनुसार आरक्षण देने के पक्ष में हैं या नहीं? यह देश और समाज के लिए जानना आवश्यक है।

ईडब्ल्यूएस आरक्षण का किया समर्थन
डॉ. मनोज यादव ने कहा कि जब ईडब्ल्यूएस आरक्षण दिया गया था, तब समाजवादी पार्टी ने उसका विरोध नहीं किया, बल्कि उसका सम्मान किया, क्योंकि वो मानते हैं कि समाज के हर वर्ग को न्याय मिलना चाहिए। उसी तरह आज जब ओबीसी समाज अपने हक की बात कर रहा है, तो सभी राजनीतिक दलों और संतों को भी खुलकर अपना मत रखना चाहिए।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से पूछा सवाल
समाजवादी पार्टी ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी सवाल किया कि जो ‘हिंदू राष्ट्र’ की बात करते हैं, क्या वे पिछड़ा वर्ग को उनका हक दिलाने के लिए भी आवाज उठाएंगे? क्या वे ओबीसी समाज के लिए भी कोई यात्रा निकालेंगे? सनातन धर्म का अर्थ सबको न्याय देना है, न कि किसी वर्ग को उपेक्षित रखना।

शीतकालीन सत्र में उठाएंगे मुद्दा
डॉ. यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के सांसद आदरणीय धर्मेंद्र यादव जी ने कहा है कि आगामी शीतकालीन सत्र में पार्टी संसद में ओबीसी आरक्षण को लेकर आवाज बुलंद करेगी। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी लगातार यह बात दोहराते रहे हैं कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग के साथ है और सभी को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट