डिंडौरी/ शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/ समनापुर, प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की ज्वाइंट सेक्रेटरी एवं भारत सरकार की नोडल अधिकारी स्वाति मीणा ने जनपद समनापुर के ग्राम दुधेरा का भ्रमण कर विभिन्न शासकीय योजनाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे सब्जी उत्पादन, नल-जल योजना एवं अन्य गतिविधियों का अवलोकन किया तथा चौपाल में बैठकर महिलाओं से संवाद कर योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली।
यह भी पढें- प्रधानमंत्री आवास योजना: साहब की ठेकेदारी ने छीन ली गरीबों की छत.. – Khabar Digital
नोडल अधिकारी मीणा ने गांव में पैदल भ्रमण करते हुए नल-जल योजना के अंतर्गत प्रदाय हो रहे पेयजल की गुणवत्ता का स्वयं चुल्लू से पानी पीकर परीक्षण किया तथा पीएचई विभाग के कार्यों की सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 37 लाख रुपये की लागत से 3500 मीटर पाइपलाइन बिछाई गई है, 20 हजार लीटर क्षमता की पानी टंकी का निर्माण किया गया है तथा 51 घरों को नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।
उन्होंने सुहानिया बाई एवं बबीता के खेतों का निरीक्षण कर जैविक खेती के तहत उगाई जा रही टमाटर, मैथी एवं धनिया की फसलों को देखा। महिलाओं ने बताया कि वे अपनी उपज स्थानीय बाजार में विक्रय कर आय अर्जित कर रही हैं।
यह भी पढें-मध्यप्रदेश भाजपा की गुप्त बैठक, आज जारी होगी नियुक्तियों की सूची!
चौपाल में शिव-पार्वती समूह की अध्यक्ष भानवती धुर्वे ने समूह की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2006 से समूह द्वारा जैविक खेती, खेत तालाब निर्माण, ग्राफ्टेड बैंगन की खेती एवं मुर्गी पालन जैसे कार्य सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने महिलाओं से चर्चा की वही गांव की दीदियों ने कहा कि जिला प्रशासन और कलेक्टर द्वारा हर संभव मदद की जा रही है ।
महिलाओं को संबोधित करते हुए ज्वाइंट सेक्रेटरी मीणा ने कहा कि जिले की महिलाओं में अपार क्षमता एवं उत्साह है। उन्होंने कहा कि वे यहां से सीख लेकर जा रही हैं और प्रयास करेंगी कि स्थानीय उत्पादों को प्रदेश के बाहर भी बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जा सके।
इस अवसर पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी SDM डिंडोरी राम बाबू देवांगन , तहसीलदार समनापुर सुखमन कुलेश, जनपद पंचायत समनापुर सीईओ पंकज जैन,जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार कृषि विभाग, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढें-126 अस्पतालों की आयुष्मान मान्यता रद्द, MP में गहराया LPG संकट


