P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशJhabua News: राणापुर में सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त, आश्वासन के बाद लौटे...

Jhabua News: राणापुर में सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त, आश्वासन के बाद लौटे काम पर

राणापुर/नावेद रजा/खबर डिजिटल/नगर परिषद राणापुर के सफाईकर्मियों की हड़ताल रविवार को समाप्त हो गई। अस्थाई सफाईकर्मियों को हटाए जाने से नाराज़ कर्मचारी शुक्रवार से हड़ताल पर थे, जिससे नगर में जगह–जगह कचरा जमा हो गया था। रविवार को नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर सहित जनप्रतिनिधि हड़ताल स्थल पहुंचे और चर्चा के बाद कर्मचारिय कार्य पर लौट गए हैं।

“नियमों के तहत हटाए, 15 दिन की मोहलत… निकाले गए कर्मचारियों पर फिर होगा विचार” — नगर परिषद अध्यक्ष

नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया ने कहा कि कर्मचारियों को हटाने की कार्यवाही शासन के नियमों के अनुसार की गई थी, किसी भी तरह की व्यक्तिगत भावना नहीं थी। उन्होंने कहा कि तीन कर्मचारी ऐसे हैं जिनके परिवार में नगर परिषद में कोई अन्य कार्यरत नहीं है, उनके मामले पर पुनः विचार किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि नगर की व्यवस्था बिगड़ न जाए इसे देखते हुए 15 दिन का समय दिया गया है। इस अवधि में में विभाग से चर्चा करके समस्या का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि घरों से निकला कचरा निर्धारित वाहन में ही डालें और सफाईकर्मियों का सहयोग करें।

“इनका दूसरा कोई रोजगार नहीं… इनको काम से न निकाला जाए” — ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष

हड़ताल स्थल पर पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर ने कहा कि सफाईकर्मियों की समस्या को समझने के निर्देश विधायक द्वारा दिए गए थे। सफाईकर्मियों की बात सुनने पर स्पष्ट है कि उनके पास दूसरा कोई रोजगार विकल्प नहीं है। इसलिए शासन को इन कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने की दिशा में कदम उठाना चाहिए ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट