कटनी में 50 लाख की सोने की डील में हाई-प्रोफाइल साइबर फ्रॉड! दिल्ली क्राइम ब्रांच की एंट्री से मचा हड़कंप
कटनी— शहर के सराफा बाजार में 50 लाख रुपये के सोने की खरीद के नाम पर हुआ बड़ा साइबर फ्रॉड अब सुर्खियों में है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम के कटनी पहुंचते ही शहर के कारोबारी और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। यह मामला सिर्फ एक सामान्य ठगी नहीं, बल्कि अत्यधिक संगठित साइबर अपराध गिरोह की करतूत बताई जा रही है।
ठगी का खेल — 50 लाख रुपये गायब!
सोने की खरीद के लिए व्यापारी ने आरटीजीएस (RTGS) के जरिए भुगतान किया, लेकिन रकम जालसाजों के खातों में फंस गई। लेनदेन पूरा वैध दिखाया गया था, जिससे व्यापारी और बैंक दोनों हैरान रह गए। जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरा मामला प्रोफेशनल साइबर गैंग की सोची-समझी साजिश थी।
दिल्ली क्राइम ब्रांच की सख्त कार्रवाई
दिल्ली में पकड़ा गया मुख्य आरोपी पूछताछ में अब तक कटनी समेत 12 शहरों में साइबर ठगी करने की बात स्वीकार चुका है। उसने बताया कि इस गैंग ने अब तक 50 लाख से ज्यादा की रकम ठगी से कमाई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम कटनी पुलिस के साथ संयुक्त जांच कर रही है और कई तकनीकी सबूतों को खंगाला जा रहा है।
“गुलकंद चोर” से कनेक्शन — गिरोह की जड़ें गहरी!
इस फ्रॉड का लिंक “गुलकंद चोर” नामक पुराने अपराधी से जुड़ा मिला है, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को शक है कि यह गिरोह राष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ नेटवर्क चला रहा है, जो महंगे लेनदेन और सोने की खरीद-बिक्री को निशाना बनाता है।


