सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ ASAP छात्र संगठन के सदस्य और स्टूडेंट्स ने स्कॉलर होम कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, इसमें कहा गया है कि उन्होंने छह महीने पहले एडमिशन दे दिया, लेकिन परीक्षा के समय एडमिशन देने से ही मुकर गए, जिसके लिए उन्होंने बाकायदा फीस भी ली थी, लेकिन अगर अब उनका एडमिशन माना ही नहीं जाएगा तो उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।
मामला इस प्रकार है
कॉलेज प्रबंधन ने कई छात्र-छात्राओं से पूर्ण प्रवेश शुल्क (Admission Fees) ले लिया, लेकिन उन्हें कॉलेज में विधिवत प्रवेश (Admission) नहीं दिया। जब शैक्षणिक सत्र का अंतिम महीना बचा था और छात्र-छात्राएं परीक्षा की तारीख जानने के लिए कॉलेज गए, तब उन्हें बताया गया कि उनका प्रवेश हुआ ही नहीं है। इस मामले की सूचना ASAP ( Association Of Students For Alternative Politics)छात्र संगठन की सतना जिला प्रभारी अवनी सिंह बैस को मिली। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कॉलेज जाकर प्राचार्य और शिक्षकों से संपर्क किया। कॉलेज प्रबंधन ने अपनी गलती छिपाने के लिए कहा कि वे छात्रों को “डिप्लोमा” करवा रहे हैं ताकि उनका साल बर्बाद न हो।
शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान दुर्व्यवहार
दिनांक 27/11/2025 को जब इस विषय पर एक शांतिपूर्ण आंदोलन/प्रदर्शन किया जा रहा था, तब कॉलेज स्टाफ द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र और अमर्यादित व्यवहार किया गया। स्टाफ ने यह भी झूठा आरोप लगाया कि छात्र-छात्राएं शराब पीकर आए हैं और उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया।
थाने में स्टूडेंट्स ने की शिकायत
स्टूडेंट्स ने मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है, और कॉलेज प्रबंधन और संबंधित स्टाफ के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित तथा अवैध शुल्क वसूली, और छात्र-छात्राओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करने के मामले में एफआईआर कने की भी मांग की।


