P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीसिंघनपुर में महानदी के घाट पर युवक का शव मिलने से सनसनी,...

सिंघनपुर में महानदी के घाट पर युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका


सिंघनपुर में महानदी के घाट पर युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

कटनी – विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के सिंघनपुर गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब महानदी के गुंडेहा घाट पर एक युवक का शव मिला। मृतक के हाथ-पांव रस्सी से बंधे हुए थे, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही विजयराघवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द मामले के खुलासे का आश्वासन दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट