Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशहाथियों के आतंक से आगाह करेगा गजरक्षक ऐप, बांधवगढ़ में निगरानी हुई...

हाथियों के आतंक से आगाह करेगा गजरक्षक ऐप, बांधवगढ़ में निगरानी हुई और सख्त

हाथियों की बढ़ती मौजूदगी से चिंता

उमरिया/केजी पांडेय/खबर डिजिटल/ जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाघों के लिए मशहूर इस इलाके में हाथियों की मौजूदगी से जंगल से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना रहता है। फसलों और जान-माल को होने वाले नुकसान की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला किया है।

गजरक्षक ऐप से रियल टाइम निगरानी

हाथियों की गतिविधियों पर तुरंत नजर रखने के लिए वन विभाग ने ‘गजरक्षक ऐप’ का उपयोग शुरू किया है। यह ऐप बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के साथ-साथ शहडोल और उमरिया वन मंडल तथा आसपास के जुड़े वन क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल में इंस्टॉल कराया गया है।

लाइव लोकेशन और फोटो से तेज अलर्ट सिस्टम

गश्त या सर्चिंग के दौरान जैसे ही किसी कर्मचारी को हाथी दिखाई देता है, वह ऐप में हाथी की स्थिति, दिशा, लाइव लोकेशन और फोटो अपलोड करता है। जानकारी अपडेट होते ही सभी संबंधित कर्मचारियों को तुरंत नोटिफिकेशन मिल जाता है, जिससे अलर्ट सिस्टम और प्रभावी हो जाता है।

वॉइस फीचर और प्रशिक्षण की सुविधा

ऐप में वॉइस रिकॉर्डिंग की सुविधा भी जोड़ी गई है, ताकि मोबाइल चलाने में असहज सुरक्षा श्रमिक भी आसानी से जानकारी साझा कर सकें। क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय के अनुसार, कर्मचारियों को ऐप के बेहतर उपयोग के लिए नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे हाथियों की निगरानी और लोगों की सुरक्षा में बड़ी मदद मिल रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट