P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसीधी में सड़क हादसे में चली गई तीन की जान, प्रशासन नहीं...

सीधी में सड़क हादसे में चली गई तीन की जान, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान, घर में मचा कोहराम

लोगों ने हाइवे पर लगाया जाम

सीधी/बृजेश पाण्डेय/खबर डिजिटल/ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-39 (सीधी-रीवा मार्ग) पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर से करीब छह किलोमीटर दूर नकटा नाला के संकीर्ण पुल पर शाम लगभग 7:10 बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

मौके पर दो की मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बस के अगले हिस्से में फंसकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ बैठा।

हादसे के बाद फूटा लोगों का गुस्सा

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। आक्रोशित भीड़ ने बस पर पथराव कर दिया, जिससे बस के शीशे टूट गए। इसके बाद लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया, जिससे सीधी–रीवा मार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने समझाइश देकर भीड़ को शांत कराया और जाम हटवाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

बस और मृतकों की पहचान

मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा बस (MP-17-P-1250) सिंगरौली से सतना जा रही थी। बस चालक की पहचान गुड्डू कोल, निवासी सतना के रूप में हुई है। वहीं मृतक युवक मकर संक्रांति मेले से बाइक (MP-53-MF-7965) से घर लौट रहे थे और तीनों जमोड़ी थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट