P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशश्योपुर: पाइप लाइन लीकेज से पेयजल संकट, घरों तक पहुंच रहा गंदा...

श्योपुर: पाइप लाइन लीकेज से पेयजल संकट, घरों तक पहुंच रहा गंदा पानी

पाइप लाइन लीकेज से दूषित पेयजल आपूर्ति

श्योपुर/धीरज बालोठिया/खबर डिजिटल/ शहर के कई वार्डो में पेयजल पाइप लाइन लीकेज होने से लोगों के घरों में गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। इस दूषित पानी के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह पाइप लाइन फूटी होने से नालियों का गंदा पानी पाइपों में मिलकर सप्लाई हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी गंदे पानी को पीने से कई लोग बीमार हो चुके हैं। जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई परिवार मजबूरी में बाहर से पानी खरीदकर पीने को विवश हैं, जबकि हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है।

नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप

पार्षदों और स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर नगर पालिका को कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का सवाल है कि क्या नगर पालिका किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है।

तस्वीरें कर रहीं हालात बयां

मौके पर मौजूद तस्वीरों में गंदगी का अंबार और लीकेज पाइप लाइन साफ नजर आ रही है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या से आंखें मूंदे बैठा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट