Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशखरगोन: मण्डलेश्वर में तेज रफ्तार कार ने लोगों को रौंदा, 1 की...

खरगोन: मण्डलेश्वर में तेज रफ्तार कार ने लोगों को रौंदा, 1 की मौत, 3 घायल

तेज रफ्तार कार का कहर एक की मौत 

खरगोन/शुभम शर्मा/खबर डिजिटल/ जिले के मण्डलेश्वर थाना क्षेत्र के धरगांव में सुलगाव फाटे के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे मिर्ची खरीद रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में 55 वर्षीय हार्डवेयर व्यापारी मुन्ना कर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत मण्डलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टर किरण वर्मा ने बताया कि इलाज के दौरान मुन्ना कर्मा की मौत हो गई।

हादसे में पिता-पुत्री सहित तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित कार करीब 500 मीटर आगे जाकर नीम के पेड़ से टकराई और फिर रुकी। घटना का पूरा वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक की तलाश कर रही है। वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल मण्डलेश्वर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट