भोपाल/ खबर डिजिटल/ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले के गोहरगंज में विगत दिनों हुई एक बेटी के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना का संज्ञान लेते हुए मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया है। Shivraj Singh Chauhan ने पीड़ित बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में आज परिवार को 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया, जिससे बेटी की शिक्षा और भविष्य की आवश्यकताएं सुनिश्चित हो सकें।
यह राशि बेटी के अकाउंट में डिपॉजिट की जाएगी और बेटी के 18 साल के होने पर उसे लगभग 18 लाख रुपए की राशि के रूप में मिलेगी । इसी राशि से बेटी की शिक्षा एवं अन्य खर्च भी समय-समय पर बेटी को प्राप्त होते रहेंगे
शिवराज सिंह चौहान को चिंता थी कि विकट परिस्थितियों में समाज साथ तो रहता है लेकिन कुछ समय पश्चात परिवार अकेला पड़ जाता है । परिवार और बेटी को कोई समस्या न हो, बेटी की शिक्षा एवं अन्य खर्चों का भार परिवार पर न आए , इन सभी विषयों को संज्ञान में लेते हुए और अपनी संवेदनाओं को प्रकट करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बेटी और परिवार की मदद की है


