P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशअलीराजपुर जिले का नाम अब ‘आलीराजपुर’

अलीराजपुर जिले का नाम अब ‘आलीराजपुर’

राज्य शासन ने किया नाम परिवर्तन

अलीराजपुर,नावेद रजा/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश शासन ने अलीराजपुर जिले का नाम बदलने का निर्णय ले लिया है। राजस्व विभाग द्वारा सोमवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अब जिले का नया नाम “आलीराजपुर” होगा। राज्य शासन का यह निर्णय भारत सरकार के गृह मंत्रालय से 21 अगस्त 2025 को प्राप्त अनापत्ति पत्र के आधार पर लिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक यह परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार अब सभी शासकीय अभिलेखों, दफ्तरों और पत्राचार में जिले का नाम आलीराजपुर ही लिखा और उपयोग किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट