भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ स्वास्थ्य विभाग ने सिद्धांता अस्पताल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका नर्सिंग होम रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस निरस्त कर दिया है। विभागीय जांच के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में मरीजों की सुरक्षा और इलाज की गुणवत्ता से संबंधित कई गंभीर कमियां पाई गईं। कुल 19 बिंदुओं पर अनियमितताएं सामने आने के बाद विभाग ने यह कदम उठाया। लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद अस्पताल अब नए मरीजों को भर्ती नहीं कर सकेगा। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति है।
डायलिसिस यूनिट में मिली खामियां
जांच के दौरान अस्पताल में संचालित डायलिसिस यूनिट की मशीनों और मरीजों से संबंधित रिकॉर्ड में भी कई खामियां मिलीं। इसके अलावा इमरजेंसी विभाग में मरीजों के लिए लिए जाने वाले ब्लड सैंपल को सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई।
मध्यप्रदेश में पूर्व विधायक के ठिकानों पर ED की छापेमारी… कारोबारी कार्यालय और करीबी के घर जांच
अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद सामने आई कमियों को गंभीरता से लेते हुए नर्सिंग होम का पंजीयन और लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की है। विभाग के इस फैसले के बाद अस्पताल की सेवाओं और वहां भर्ती मरीजों को लेकर भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
राहुल गांधी का इंदौर दौरा टला… अब 12 सितंबर की बजाय 19 सितंबर को आएंगे इंदौर
