मध्यप्रदेश

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए “Smart MPCZ मोबाइल एप” लॉन्च

भोपाल, 22 अक्टूबर। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने अपने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए एक नई डिजिटल सुविधा के रूप में “Smart MPCZ मोबाइल एप” लॉन्च किया है। यह एप उपभोक्ताओं को बिजली खपत की प्रोफाइल, अकाउंट की जानकारी और उपभोग पैटर्न की जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, बिजली कटौती की सूचनाएँ और मीटर की स्थिति की जानकारी भी एप के माध्यम से उपलब्ध होगी।

उपभोक्ता अनुभव को और बेहतर बनाने की पहल इस एप के माध्यम से उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कंज्यूमर आईडी का उपयोग कर सकते हैं। एप को गूगल प्ले स्टोर से https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mpcz.consumerapp लिंक के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।

मुख्य विशेषताएँ:

1. बिजली खपत की जानकारी: उपभोक्ता अपनी बिजली खपत की रिपोर्ट देख सकेंगे और उपभोग पैटर्न को समझ सकेंगे।

2. बिजली कटौती की सूचनाएँ: बिजली कटौती की जानकारी तुरंत प्राप्त होगी, जिससे उपभोक्ता अपने समय की बेहतर योजना बना सकेंगे।

3. स्मार्ट मीटर स्थिति: उपभोक्ता अपने स्मार्ट मीटर की स्थिति भी देख सकेंगे, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की जानकारी तुरंत मिल सकेगी।

4. ग्राहक सेवा: उपभोक्ता एप के जरिए सीधे ग्राहक सेवा से संपर्क कर सकेंगे और अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे।

डाउनलोड और इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया:

गूगल प्ले स्टोर पर जाकर “Smart MPCZ” सर्च करें, एप डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें। इसके बाद अपनी कंज्यूमर आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें, फिर ओटीपी दर्ज करके एप को लॉगिन करें।

यह एप उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी सभी जरूरी जानकारी एक स्थान पर उपलब्ध कराएगा, जिससे उनकी बिजली खपत को बेहतर तरीके से प्रबंधित किया जा सकेगा।

Khabar Digital

Recent Posts

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

18 minutes ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

31 minutes ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

53 minutes ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

1 hour ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

2 hours ago

राजेंद्र मालवीय बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेतृत्व से मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…

2 hours ago