Surbhi Khandelwal : मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल से भाजपा विधायक हेमंत खंडेलवाल और आरडी पब्लिक स्कूल की संचालिका रितु खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल का निधन हो गया है। सुरभि खंडेलवाल की अंतिम यात्रा बुधवार की शाम 5 बजे बैतूल स्थित उनके निज निवास गंज से कोठी बाजार मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जन्म से थी अस्वस्थ
मीडिया की खबरों के अनुसार सुरभि खंडेलवाल बचपन से ही अस्वस्थ थीं। खंडेलवार परिवार सुरभि के जन्म से ही उसका ख्याल रखते आ रहे थे। सुरभि की लगातार फिजियोथेरेपी भी चल रही थी। बीते बुधवार को भी उसकी फिजियोथेरेपी हुई थी, लेकिन उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और दोपहर के करीब 12 बजे उसे हार्ट अटैक आ गया और उसका निधन हो गया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को जैसे ही बेटी के निधन की जानकारी लगी तो वे तुरंत भोपाल से बैतूल के लिए रवाना हुए और बैतूल पहुंचकर बेटी का अंतिम संस्कार किया। सुरभि का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे कोठी बाजार मोक्षधाम में किया गया।
राजनैतिक संगठनों ने किया शोक व्यक्त
जैसे ही सुरभि के निधन की खबर सामने आई तो राजनैतिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेश भाजपा और कांग्रेस के कई जनप्रतिनिधियों, संगठनों, और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।


