P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़वारा हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़वारा हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

कटनी ✍️सौरभ श्रीवास्तव मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का गुरूवार को हेलीकॉप्टर से कटनी जिले के विकासखंड बड़वारा के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री के साथ परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह का भी आगमन हुआ। मुख्यमंत्री बडवारा में सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण सहित कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यहां विधायक विजयराघवगढ़ श्री संजय सत्येंद्र पाठक, विधायक मुड़वारा श्री संदीप श्री प्रसाद जायसवाल, विधायक बड़वारा धीरेन्द्र बहादुर सिंह ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा ने आत्मीय स्वागत किया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यहां हेलीपैड पर डीआईजी श्री अतुल सिंह,कलेक्टर श्री आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने पुष्पगच्छ भेंट कर अगवानी की।इसके अलावा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, शहडोल सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम,रामरतन पायल, सुरेश सोनी, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री डॉ.यादव का स्वागत किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट