Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीसार्वजनिक मार्गों से घुमंतू मवेशियों को हटाने निगम की हांका टीम सक्रिय,...

सार्वजनिक मार्गों से घुमंतू मवेशियों को हटाने निगम की हांका टीम सक्रिय, आवागमन हो रहा सुगम


सार्वजनिक मार्गों से घुमंतू मवेशियों को हटाने निगम की हांका टीम सक्रिय, आवागमन हो रहा सुगम


कटनी – नगर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात सुगमता को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा घुमंतू मवेशियों के विचरण पर नियंत्रण के लिए हांका टीम की कार्रवाई तेज कर दी है। शहर के प्रमुख मार्गों सहित भीड़-भाड़ वाले इलाकों मिशन चौक, कटाए घाट रोड, दुगड़ी नाला से कार्यालय कलेक्ट्रेट मुख्य मार्ग सहित नगर के अन्य स्थलों में निगम की हांका टीम द्वारा अभियान चलाकर सड़क पर घूम रहे मवेशियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कार्यवाही की गई।

स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि सार्वजनिक मार्गों में अचानक सड़कों पर आ जाने वाले मवेशियों के कारण वाहन चालकों को कठिनाई के साथ दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। ऐसी स्थिति को देखते हुए निगम प्रशासन द्वारा सख़्त रुख अपनाते हुए नियमित गश्त एवं त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था की गई है । जिससे यातायात बाधित न हो और नागरिकों को सुरक्षित मार्ग भी मिल सके।
निगम अधिकारियों का कहना है कि मवेशियों को खुला छोड़ने वाले लोगों पर भी आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है कि वे अपने मवेशियों को बांधकर रखें और सड़क पर विचरण की स्थिति न बनने दें। हांका टीम का यह सतत अभियान शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में प्रभावी कदम साबित हो रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट