Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीमहिला एवं बाल विकास विभाग की संभागीय संयुक्त संचालक ने किया जिले...

महिला एवं बाल विकास विभाग की संभागीय संयुक्त संचालक ने किया जिले की आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण


महिला एवं बाल विकास विभाग की संभागीय संयुक्त संचालक ने किया जिले की आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण
कटनी – महिला एवं बाल विकास विभाग की संभागीय संयुक्त संचालक श्रीमती उषा सोलंकी ने बुधवार को मुड़वारा परियोजना के आंगनवाड़ी केंद्रों कछगवां, गैतरा, बरखेड़ा 1 एवं बरखेड़ा 2 का निरीक्षण किया।
इस दौरान प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी वनश्री कुर्वेती, मुड़वारा परियोजना अधिकारी विद्या पाण्डेय एवं पर्यवेक्षक ओमी गुप्ता उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती सोलंकी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में संधारित रिकॉर्ड, वजन पंजी, टीएचआर पंजी, निरीक्षण पंजी का अवलोकन किया गया। साथ ही उन्‍होंने पोषण ट्रैकर ऐप पर की जा रही प्रविष्टियों के सम्बन्ध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
संभागीय संयुक्त संचालक श्रीमती सोलंकी ने आंगनवाड़ी केंद्रों को बाल मित्र केंद्रों के रूप में विकसित करने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये। उन्‍होंने परियोजना अधिकारियों एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर राष्ट्रीय पोषण अभियान एवं महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में सतीश पटेल, विद्या पाण्डेय, संतोष अग्रवाल, इंद्र कुमार साहू एवं अनुपमा आटे परियोजना अधिकारी गण एवं सेक्टर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
तदुपरांत श्रीमती सोलंकी ने आसरा बाल गृह कटनी का निरीक्षण किया एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बाल गृह के बच्चों हेतु डाइनिंग टेबल भेंट की गई। श्रीमती सोलंकी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक हरीश रघुवंशी, लीड बैंक मैनेजर मेझरस किंडो एवं क्षेत्रीय अधिकारी एसबीआई सौरभ मिश्रा एवं बाल गृह के अधीक्षक और कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट