राणापुर/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/ नगर परिषद द्वारा अस्थाई सफाईकर्मियों को हटाए जाने के बाद स्थाई सफाईकर्मियों की नाराज़गी लगातार बढ़ती जा रही है। उनकी हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। सभी कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे।
शनिवार को हाट-बाज़ार का दिन होने के बावजूद सफाईकर्मी हड़ताल पर रहने के कारण पूरे नगर में जगह-जगह कचरा फैला नज़र आया।

मीडिया से बातचीत में सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया कि उनके साथियों को हटाने से पहले न तो उन्हें कोई नोटिस दिया गया और न ही अब तक कोई आधिकारिक आदेश दिखाया गया। कर्मचारियों का कहना है कि कल से वे हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन न तो CMO, न नगर पालिका अध्यक्ष और न ही कोई पार्षद उनसे मिलने आया।


