P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीवाघर से भागे चार बच्चों को घरवालों से मिलाया, TI शिवा अग्रवाल...

घर से भागे चार बच्चों को घरवालों से मिलाया, TI शिवा अग्रवाल को एक और सफलता

डांट-फटकार के बाद घर से भागे थे बच्चे, पुलिस ने परिजनों तक पहुंचाया

रीवा/ अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ घर में मिली डांट फटकार के बाद एक ही परिवार के चार बच्चे घर से भाग निकले थे। वो रीवा पहुंचने के बाद अमहिया थाना क्षेत्र में काम की तलाश करने लगे। बच्चों की भाषा और पहनावा देखने के बाद स्थानीय व्यवासियों को मामला संदिग्ध लगा, और उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दे दी। जिसके बाद बच्चों की पहचान उजागर हुई।

जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस
व्यापारियों द्वारा दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची अमहिया पुलिस ने चारों बच्चों को अपनी सुरक्षा में ले लिया, और उनका भरोसा जीतने के बाद मामले की जानकारी ली। बच्चों द्वारा दी गई जानकारी को जब थाना प्रभारी ने सुना, तो उन्होंने तत्काल सिंगरौली पुलिस से संपर्क किया। उन्हें चारों बच्चों के रीवा के अमहिया थाना में होने की जानकारी दी। सिंगरौली पुलिस को सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने बच्चों के घर वालों को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद बच्चों के परिजन रीवा पहुंचे और पुलिस ने बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

क्राइम पर लगाम लगा रहे TI शिवा अग्रवाल
शिवा अग्रवाल ने थाने की कमान संभालते ही कई ज़रूरी कदम उठाए हैं, जिनमें शामिल हैं:

अपराधियों पर कसा शिकंजा: उन्होंने क्षेत्र के छोटे-बड़े सभी अपराधियों पर नकेल कसकर पुलिस का भय पैदा किया।

क्षेत्र में गश्त बढ़ाई: थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है, जिससे लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी।

क्षेत्र के लोगों से संवाद: शिवा अग्रवाल नियमित रूप से लोगों से मिलते हैं और उनकी समस्याएं सुनते हैं। इससे पुलिस और जनता के बीच संबंध बेहतर हुए हैं।

महिलाओं की सुरक्षा: महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जा रहा है। शिवा अग्रवाल ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई योजनाएं बनाई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट