Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीखन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन में दर्दनाक हादसा: चलती ट्रेन से धक्का, महिला...

खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन में दर्दनाक हादसा: चलती ट्रेन से धक्का, महिला का पैर कटकर अलग


खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन में दर्दनाक हादसा: चलती ट्रेन से धक्का, महिला का पैर कटकर अलग

कटनी – कटनी–सिंगरौली रेलखंड पर खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन में एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। चलती ट्रेन से धक्का दिए जाने के कारण महिला का एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरे पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के डबरौहा गांव की रहने वाली 40 वर्षीय मीना सिंह पति नंदकुमार सिंह गोंड अपनी बहन रोशनी सिंह गौड़ के साथ विजयसोता स्टेशन से करेली मजदूरी के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार हुई थीं।

घायल महिला ने बताया कि वह स्लीपर कोच में यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान खन्ना बंजारी स्टेशन पर टिकट चेकर (टीसी) के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि टीसी द्वारा उन्हें चलती ट्रेन से नीचे उतरने के लिए कहा गया, और ट्रेन पूरी तरह रुकने से पहले ही उन्हें धक्का दे दिया गया।

घटना के बाद स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। उपस्थित लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। पायलट रमाकांत द्विवेदी व उनकी टीम ने मीना सिंह को गंभीर हालत में बरही अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों व पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट