Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में ट्रांसफार्मर में भड़की आग, मचा हड़कंप

कटनी में ट्रांसफार्मर में भड़की आग, मचा हड़कंप

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत जय हिन्द चौक में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे लगे विद्युत ट्रांसफ्मारर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा और आग की लपटें उठने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर से पहले चिंगारियां निकलीं और फिर तेज धमाके के साथ आग लग गई। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए विद्युत विभाग और दमकल वाहन को सूचना दी।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा घनी आबादी वाले क्षेत्र में बड़ा नुकसान हो सकता था।घटना के चलते कुछ देर के लिए क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना ने एक बार फिर शहर में जर्जर विद्युत व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट